फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Disciplined life with education is very important: Banwarilal Purohit, administrator

शिक्षा के साथ अनुशासित जीवन बहुत जरूरी- बनवारी लाल पुरोहित

Mon, 01 Nov 2021 12:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Disciplined life with education is very important: Banwarilal Purohit, administrator
चंडीगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर रविवार को सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासित जीवन बहुत जरूरी है। अच्छा आचरण और चरित्र व्यक्ति को महान बनाते हैं। इस देश के युवाओं को सरदार पटेल के गुणों का अनुसरण करना होगा। इस दौरान परेड भी हुई। प्रशासक ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

प्रशासक पुरोहित ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ सरदार वल्लभ भाई पटेल मूलमंत्र था। इस सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नागरिकों के रूप में हम 135 करोड़ से अधिक भारतीयों को इस एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। सरदार पटेल की दूरदर्शिता, साहस, दृढ़ संकल्प और शानदार नीतियों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे नेताओं को एकजुट रखा। सरदार पटेल के कारण ही स्वतंत्र भारत का नक्शा भारत संघ में विलय करके हर रियासत के साथ फिर से तैयार किया गया। पटेल के अद्भुत नेतृत्व और कूटनीति ने 565 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ के अधीन एकीकृत कर दिया। उन्होंने विभाजन के बाद हमारे देश को एकता में पिरोया।
विज्ञापन

साइकिल रैली में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में प्रशासक ने पहले मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। फिर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने उत्साह दिखाया। देश की एकता को मजबूत करतीं परेड ग्राउंड में कई झांकियां प्रदर्शित की गईं। उसके बाद रन फॉर यूनिटी को परेड ग्राउंड से भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी मास्क में, बाकि सब बिना मास्क के दिखे
आयोजन के दौरान प्रशासक, उनके सलाहकार धर्मपाल, डीसी और डीजीपी समेत सभी अधिकारी मास्क में नजर आए, लेकिन परेड में शामिल किसी भी जवान ने मास्क नहीं पहना था, जबकि त्योहारी सीजन में कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन खुद सबसे सतर्कता बरते और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। हैरत की बात यह रही कि प्रशासन अपने ही आयोजन में कोरोना से बचाव के नियम भूल गया।

सुखना पर लेजर शो, पटेल संग दिखीं कई और हस्तियां
वहीं, पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत शाम के समय सुखना पर लेजर शो का आयोजन किया गया। इस मौके पर बैंड के प्रदर्शन के बाद पानी में लाइटों से कई आकृतियां बनाई गईं। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारत के नक्शे के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की आकृति और महात्मा गांधी की आकृति बनाकर दिखाई गई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। हालांकि रास्ते बंद करने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed