फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Crime, Woman raped, case filed against three, Zero FIR was filed 12 days ago

महिला के साथ दुष्कर्म, तीन पर मामला दर्ज

Sun, 28 Feb 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Crime, Woman raped, case filed against three, Zero FIR was filed 12 days ago
मनीमाजरा। महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाने के आरोप में मौलीजागरां पुलिस ने एक महिला सहित तीनों लोगों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मौलीजागरां के ब्रिज पाल और पंचकूला के अजीत सिंह सहित एक महिला के रूप में हुई है। हालांकि करीब बारह दिन पहले इस मामले में पंचकूला के सेक्टर-5 महिला थाना की पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके मामला मौलीजागरां थाना पुलिस को रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मौलीजागरां निवासी पीड़ित महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती है। कुछ दिन पहले उसकी जान-पहचान मौलीजागरां के ब्रिज पाल और एक महिला से हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी। फिर एक दिन महिला ने उसे अपने साथ पंचकूला जाने के लिए मजबूर किया। वह उसके साथ पंचकूला में अजीत सिंह के घर गई। जहां पर ब्रिज पाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिर भी महिला ने इसकी परवाह किए बिना से सेक्टर-5 पंचकूला महिला पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को मौलीजागरां थाना में रेफर कर दिया। इसके बाद मौली थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed