फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Crime, police, Where there are more crimes, now the police will be ready

जहां होते हैं अधिक अपराध, वहां अब मुस्तैद मिलेगी पुलिस

Mon, 20 Sep 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Crime, police, Where there are more crimes, now the police will be ready
चंडीगढ़। शहर में बढ़ते अपराध और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए यूटी पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अब अलग अलग सेक्टरों में उन स्थानों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है, जहां सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। ऐसे कुछ स्थान चिह्नित भी कर लिए गए हैं, जहां पिछले दो महीनों में सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं। पुलिस का मकसद इन स्थानों पर गश्त बढ़ाकर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने की है।
विज्ञापन

पिछले दो महीने में अचानक से शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। इससे पुलिस अधिकारी चिंतित हैं। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अब उन्होंने शहर के अलग-अलग सेक्टरों और कॉलोनी के अलावा सीमा क्षेत्र का एक मैप तैयार किया है और इनमें उन जगहों को चिह्नित किया है, जहां इन दो महीनों में सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं। पुलिस उच्च अधिकारियों के अनुसार, क्राइम स्पॉट को चिह्नित करने का मकसद आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाकर त्योहारी सीजन में लोगों की सुरक्षा को पुख्ता करना है।
विज्ञापन

गश्त बढ़ेगी, अतिरिक्त पुलिस होगी तैनाती
जिन जगहों को चिह्नित किया गया है, पुलिस वहां पर गश्त बढ़ाने के अलावा अतिरिक्त जवानों की तैनाती करेगी। साथ ही इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विचार चल रहा है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने अलग-अलग जगहों के क्राइम स्पॉट को चिह्नित किया था। बावजूद इसके पुलिस इन जगहों पर वारदात रोकने में कुछ खास सफल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों को किया गया चिह्नित
पुलिस के मुताबिक, चिह्नित स्थानों में काली बाड़ी लाइट प्वाइंट, ट्रिब्यून चौक, सेक्टर-25 रैली ग्राउंड, सेक्टर-38/25 लाइट प्वाइंट, डंपिंग ग्राउंड रोड, सेक्टर-43 बस अड्डे के आसपास, शहर के अलग-अलग पार्क, भीड़भाड़ वाले बाजार, कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट, पीजीआई से धनास लेक को जाने वाली सड़क, एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट, ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट, बड़हेड़ी, ड्डडूमाजरा आदि शामिल हैं।
पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी
बता दें कि बीते दो महीने में शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 39 घरों समेत अन्य जगहों पर चोरियां हुईं, जिनमें 80 वाहन भी चोरी हुए, वहीं झपटमारी की 16 वारदातों को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि ज्यादातर आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर से बाहर भाग जाते हैं। ऐसे में पुलिस के सामने आरोपियों को दबोचने की बड़ी चुनौती है। कई जगहों पर बदमाशों ने एक से अधिक वारदात किए हैं।

कोट
आपराधिक वारदातों का एक क्राइम स्पॉट खाका तैयार किया जा रहा है। इसका मकसद इन स्थानों पर आगे होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाना है। इन जगहों पर अपराध न हो, इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
-केतन बंसल, एसपी सिटी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed