फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Crime, IX student beaten up, got three stitches on his head

स्कूल के बाहर नौंवी कक्षा के छात्र को पीटा सिर में लगे तीन टंके

Sat, 11 Sep 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Crime, IX student beaten up, got three stitches on his head
मनीमाजरा। बस स्टैंड के नजदीक स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले 9वीं के छात्र गौरव को 7-8 युवकों ने पीटकर सिर फोड़ दिया। गौरव के सिर पर तीन टांके लगे हैं। घटना शुक्रवार दोपहर 1.10 बजे की है, जब गौरव स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर पिपलीवाला टाउन जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा तो बस पर चढ़ने के पहले 7-8 लड़कों ने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गौरव के पिता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एक लड़के ने उनके बेटे के सिर पर पंच मारकर गहरा जख्म कर दिया। सिर में तीन टांके लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह, उनकी पत्नी सरिता देवी, बड़ी बहन रिमी स्कूल के बाहर बस स्टैंड पर पहुंचे। पहले उन्होंने गौरव का मनीमाजरा अस्पताल में इलाज करवाया। उसके बाद फन रिपब्लिक पुलिस पोस्ट पर शिकायत दी। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। शनिवार को स्कूल जा बच्चों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जाएगी। शहर के लोगों का कहना है कि स्कूल की छुट्टी के समय हर स्कूल के बाहर पुलिस कर्मचारी या फिर पीसीआर तैनात होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed