फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chaitra Navratri: Protocol officer appointed in three shifts for smooth running of the fair

चैत्र नवरात्र : मेला सुचारु चलाने के लिए तीन शिफ्टों में प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त

Wed, 30 Mar 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Protocol officer appointed in three shifts for smooth running of the fair
पंचकूला। चैत्र नवरात्र मेले को सुचारु रूप से चलाने के लिए श्री माता मनसा देवी मंदिर में तीन शिफ्टों में प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। जिलाधीश महावीर कौशिक ने आदेश जारी कर 2 से 10 अप्रैल तक नवरात्र मेले के संदर्भ में यह आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार एक अप्रैल को रात 10 से 2 अप्रैल सुबह 6 बजे तक एचएसवीपी के सब डिविजनल इंजीनियर कैलाश चंद्र काला को प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। दो अप्रैल को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक डीईटीसी (आबकारी) प्रदीप कुमार यादव, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक डीईटीसी (कराधान) संजय राठी और रात 10 से 3 अप्रैल सुबह 6 बजे तक जिला विकास अधिकारी श्याम सुंदर को प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

3 अप्रैल को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक खनन अधिकारी ओमदत्त, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक एईटीओ आस्था त्रेहन और रात 10 से 4 अप्रैल सुबह 6 बजे तक एएलसी नवीन शर्मा को प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। 4 अप्रैल को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के एसडीई मिथुन, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक जिला आयुर्वेदिक अधिकारी दिलीप मिश्रा और रात 10 से 5 अप्रैल सुबह 6 बजे तक एईटीओ (आबकारी) प्रवीन कपिल को प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। 5 अप्रैल को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के कार्यकारी अधिकारी पवन, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग (बीएंड आर) के कार्यकारी अभियंता अमृत कौशिक और रात 10 से 6 अप्रैल सुबह 6 बजे तक यूएचबीवीएन के एसडीई आरके रोहिल्ला को प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार 6 अप्रैल को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक यूएचबीवीएन के एसडीई रून अरुन गोयल, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक यूएचबीवीएन के एसडीई निर्मल सिंह और रात 10 बजे से 6 अप्रैल सुबह 7 बजे तक पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के एसडीई कर्म सिंह को प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किया है। 7 अप्रैल को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक यूएचबीवीएन के एसडीई सुरिंदर, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक ईटीओ (आबकारी) गरिमा भोरिया और रात 10 से 8 अप्रैल सुबह 8 बजे तक ईटीओ (सेल्स) दलबीर मलिक को प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किया है। 8 अप्रैल को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक एचएसएएमबी के कार्यकारी अभियंता अनिल गर्ग, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक ईटीओ (सेल्स) पूनम खेरा और रात 10 से 9 अप्रैल सुबह 8 बजे तक नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुमित मलिक को प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 अप्रैल को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक यूएचबीवीएन के एसडीई आयुष गर्ग, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक जिला परिषद के लेखा अधिकारी नरिंदर कंडोला और रात 10 बजे से 10 अप्रैल सुबह 8 बजे तक एनआरएलएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल यादव को प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। 10 अप्रैल को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित मल्होत्रा, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक उपायुक्त कार्यालय के लेखा अधिकारी रविंदर यादव और रात 10 बजे से 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अशोक राणा को प्रोटोकॉल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed