फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chaitra Navratri: Devotees arriving in large numbers from other states as well

चैत्र नवरात्र : अन्य प्रदेशों से भी भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

Tue, 05 Apr 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Devotees arriving in large numbers from other states as well
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भी भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। अल सुबह से ही कतारों में खड़े श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते नजर आए। लाइन में लगे श्रद्धालुओं के हाथों में पानी की बोतल थी। शेड और टेंट की छांव जहां श्रद्धालुओं को धूप से बचा रही थी, वहीं जमीन पर बिछा मैट भी लोगों को राहत दे रहा था। माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए हिमाचल, पंजाब, हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही मंदिर का चढ़ावा भी बढ़ता जा रहा है। श्रद्धालुओं के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 1000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुरक्षा में लगाई गई है। पास देखकर ही लोगों को वीआईपी गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। 24 घंटे को तीन शिफ्टों में बांटकर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रसाद लेने के लिए भी लग रही भीड़
मंदिर परिसर में लगाए जा रहे भंडारों में माता का प्रसाद लेने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हलवा तो कहीं सब्जी-पूरी का लंगर लगाया जा रहा है। भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने श्री माता मनसा देवी मंदिर के रास्ते में पानी की छबील भी लगाई हुई है।
विज्ञापन

कुछ समय के लिए रूट किया डायवर्ट
मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु वीआईपी गेट की तरफ से इंट्री करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में वहां भीड़ ज्यादा हो जाती है। इसलिए वहां लगाए गए नाके के पास से पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। वीआईपी गेट की तरफ भीड़ कम हो जाने पर फिर से आम नागरिकों के लिए रास्ता खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश हैं कि कोई भी अपनी ड्यूटी में कोताही न बरते। - अशोक बंसल, सीईओ, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed