फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chain snatching attempt foiled in Sector 21; woman's bravery forces accused to flee

Panchkula News: सेक्टर-21 में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, महिला की बहादुरी से आरोपी भागा

Thu, 05 Mar 2026 11:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chain snatching attempt foiled in Sector 21; woman's bravery forces accused to flee
पंचकूला। सेक्टर-21 में बुधवार शाम एक महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश की गई लेकिन महिला की सूझबूझ और बहादुरी के कारण आरोपी वारदात को अंजाम देने में असफल रहा और मौके से अपना जैकेट छोड़कर फरार हो गया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


घटना के बारे में जानकारी देते हुए कर्नल लोकेश शर्मा ने सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज को दी शिकायत में बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 6:45 बजे उनकी पत्नी मीनाश्री शर्मा घर के बाहर गली में अपने कुत्ते को घुमा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने पीछे से झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की। महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी को घूंसा और लात मारकर विरोध किया। महिला ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आरोपी घबराया और चेन छीनने में असफल रहा। इस दौरान महिला ने आरोपी का काला जैकेट पकड़ लिया, लेकिन बचने के लिए आरोपी जैकेट उतारकर मौके से फरार हो गया। बाद में महिला ने अपनी चेन की जांच की तो उसका पेंडल सड़क पर गिरा हुआ मिला।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल पर दिखाई दे रहे हैं। एक युवक कुछ दूरी पर खड़ा रहता है जबकि दूसरा महिला की चेन छीनने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed