फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Certificate distributed in Rural Self Employment Training Institute

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बांटे प्रमाणपत्र

Thu, 31 Mar 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Certificate distributed in Rural Self Employment Training Institute
रायपुररानी। ब्लॉक के गांव गढी कोटाहा में पंजाब नेशनल बैंक के सानिध्य में चलाए जा रहे ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को प्रमाणपत्र वितरण समारोह के साथ पौधे भी लगाए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बतौर मुख्यातिथि संस्थान के निदेशक अशोक कुमार ने की। इस मौके पर संदीप कुमार अंचल प्रबंधक चंडीगढ़, राजेश अरोड़ा मंडल प्रमुख पंचकूला, शैलेंद्र चौहान असिस्टेंट कंट्रोलर हरियाणा और बृजेश सिंह ने प्रशिक्षण संस्थान में स्वरोजगार और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने संस्थान में दी जा रही सभी सुविधाओं की जानकारी लेते हुए निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि संस्थान के माध्यम से किसी भी वर्ग के कार्य में रूचि रखने वाले क्षेत्रवासियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर सफल परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाते हैं। संदीप कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार का व्यवसाय करने के लिए बैंक लोन की सुविधा उपलब्ध करवाता है। इस अवसर पर मनीष, कोमल, सोनिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed