{"_id":"5ef10dc68ebc3e42cd21686f","slug":"cbi-demands-lie-detector-test-of-accused-of-double-murder-pkl-office-news-pkl3790093195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के लाई डिटेक्टर टेस्ट की सीबीआई ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के लाई डिटेक्टर टेस्ट की सीबीआई ने की मांग
विज्ञापन
पंचकूला। सिरसा के गांव चौटाला स्थित फ्रूट प्लांट में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सोमवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पहली सुनवाई हुई। सीबीआई ने कोर्ट में अर्जी दायर कर मुख्य आरोपियों के लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग की है। सीबीआई की मांग पर बचाव पक्ष ने भी सहमति जताई।
बचाव पक्ष के वकील करन सचदेवा ने बताया कि कोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई के लिए चार जुलाई की तिथि निर्धारित की है। मामले के मुख्य आरोपियों में हर सिमरनदीप सिंह उर्फ सिम्मा और सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा हैं। दर्ज मामले के शिकायतकर्ता सिरसा के डबवाली के गांव चौटाला निवासी रणबीर सिंह हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव में प्रदीप कुमार गोदारा ने खेत में किनू की सफाई व पैकिंग का पीके फ्रूट्स नाम से प्लांट लगाया हुआ है। बताया कि 11 जनवरी 2017 को वह और उनका भतीजा सतबीर किनू के बाग का सौदा करने के लिए रात करीब सवा आठ बजे प्रदीप गोदारा के प्लांट पर गए थे। प्रदीप कुमार गोदारा और अमित सहारण पहले से दफ्तर में बैठे बातचीत कर रहे थे। इस पर रणबीर सिंह और उनके भतीजे सतबीर ने अपने तीन एकड़ किनू के बाग का सौदा करने की बातचीत की।
इसके बाद प्रदीप कुमार अपने प्लांट की तरफ चला गया और दफ्तर में केवल उक्त तीन ही लोग रह गए। फिर करीब पौने नौ बजे का था। उसी दौरान दो नौजवान लोग हाथों में पिस्टल लिए दफ्तर में घुस गए। उन्होंने कुर्सियों पर बैठे सतबीर और अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। रणबीर सिंह बचाव के लिए मेज के नीचे छुप गए। हमलावर गोलियां चलाने के बाद बाहर खड़ी कार में बैठ कर फरार हो गए। घायल अमित व सतबीर को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरी जांच में उन्हें मृत पाया गया था।