फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case registered against the person who attacked and injured

हमला कर घायल करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 29 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the person who attacked and injured
कालका। एक व्यक्ति पर कांच की बोतल से हमला करके उसे घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में घायल अक्षय कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त आनंद के साथ रेलवे ग्राउंड के पास खड़ा हुआ बात कर रहा था। इतने में वहां ब्रॉडगेज निवासी स्पर्श पहुंचा और कहने लगा कि तुम मुझे देखकर हंस रहे हो। इस पर शिकायतकर्ता ने उसे कहा कि वह अपनी बातचीत कर रहे हैं और आपस में बात करके हंस रहे हैं। इतने में ही स्पर्श ने वहां पड़ी कांच की बोतल उठाई और उस पर हमला करके घायल कर दिया। उसके दोस्त अनंत के मुंह पर भी कांच लगा है।
विज्ञापन

अक्षय ने बताया कि जाते समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद घायल अक्षय को कालका सब डिवीजनल अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया गया। कालका थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल अक्षय की शिकायत पर आरोपी स्पर्श के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed