फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car-motorcycle collision, bike driver killed

कार-मोटरसाइकिल की टक्कर, बाइक चालक की मौत

Thu, 11 Jun 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Car-motorcycle collision, bike driver killed
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नानकपुर के समीप पिंजौर की ओर जाते बाइक चालक को सामने से आती कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी कुराड़ी मोहल्ला कालका ने बताया कि 8 जून को वह गांव मढ़ावाला से अपना जरूरी काम निपटा कर अपने घर कालका लौट रहा था। इस दौरान मढ़ावाला चौक पर उसकी मुलाकात उसकी मौसी के लड़के मनोज निवासी कमला नगर कॉलोनी कालका से हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ देर बात करने के उपरांत उसका भाई मनोज कुमार अपनी बाइक पर कालका की ओर चल दिया और वह एक्टिवा पर उसके पीछे चल दिया। जैसे ही शाम करीब 6 बजे गांव नानकुपर मोड़ के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने मनोज की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गिर गया और चोटें लगने के कारण खून बहने लगा। इस दौरान कार चालक मौके से कार समेत फरार हो गया। घायल अवस्था में पीसीआर की सहायता से मनोज कुमार को नानकपुर सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे सीएचसी कालका रेफर कर दिया। जब घायल मनोज कुमार को सीचसी कालका ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed