{"_id":"612cf7418ebc3e5acc328a6f","slug":"capt-amarinder-singh-summoned-to-sri-akal-takht-sahib-on-september-20-panchkula-news-pkl425114161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर सिंह 20 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर सिंह 20 सितंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। सरबत खालसा की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बरगाड़ी कांड में स्पष्टीकरण के लिए 20 सितंबर 2021 को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब किया है। जत्थेदार मंड ने समर्थकों और पांच सिंह साहिबानों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठक के बाद दो कैबिनेट मंत्रियों और तीन विधायकों द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर यह फैसला सुनाया है।
जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को संगत को न्याय नहीं देने पर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब किया गया है। जत्थेदार मंड ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के मंत्रियों और विधायकों के पत्र में उठाए मुद्दों और बड़गाड़ी कांड के दोषियों को अभी तक सजा न दिए जाने को लेकर संगत के समक्ष अपना स्पष्टीकरण देना है।
गौरतलब है कि साल 2015 में बरगाडी बेअदबी कांड जांचों में उलझ कर रह गया। इसमें एक के बाद एक कई जांच की गईं। अभी तक इतने साल बीतने के बाद भी सरकार पावन स्वरूपों की बेअदबी करने वालों की पहचान ही नहीं कर सकी। हालांकि पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के छह समर्थकों को आरोपी बनाया है। लेकिन अभी तक इसमें सरकार संगतों को न्याय नहीं दे पाई।