फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camp organized in village Kakrali, 44 donated blood

गांव ककराली में लगाया शिविर, 44 ने किया रक्तदान

Mon, 14 Jun 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Camp organized in village Kakrali, 44 donated blood
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन और श्री कृष्णा गो सेवा ग्रुप बतौड़ ने रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से गांव ककराली के सरकारी स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए लगाया गया। शिविर सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 2:00 बजे तक चला। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला की टीम ने डॉक्टर मनोज त्यागी की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। इस शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान किया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास के निर्देशन में लगाए इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन ककराली गांव के सरपंच कृष्ण पाल, राम सिंह, दिनेश और किरणपाल ने किया। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। शिविर की समाप्ति पर रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र, बैज, मास्क, साबुन और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से श्यामसुंदर साहनी, प्रद्युमन बरेजा, जितेंदर मनचंदा, शत्रुघ्न, नीरज यादव, विशाल कुंवर, ब्लड बैंक के डॉक्टर्स औरअन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed