फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camp: Health checkup of 77 patients in free medical camp

शिविर : निशुल्क चिकित्सा शिविर में 77 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

Tue, 14 Sep 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Camp: Health checkup of 77 patients in free medical camp
पंचकूला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 77 मरीजों को आयुर्वेदिक और 64 मरीजों को होम्योपैथिक निशुल्क औषधियां वितरित की गई। इसके साथ-साथ चिकित्सकों द्वारा शिविर में करीब 141 मरीजों को औषधियों के साथ-साथ स्वस्थ दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई। यह शिविर आयुष विभाग पंचकूला द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह, 2021 के तहत आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नमिता और डॉ. चित्रलेखा व होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुधा वत्स ने उपस्थित लोगों को किशोरावस्था, गर्भावस्था व धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया। इसके साथ-साथ खून की कमी को दूर करने के लिए पोषक आहार जैसे पत्तेदार सब्जियां, पनीर, दाले, अंडा आदि को आहार में शामिल करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में योग प्रशिक्षिका अंजलि कौशिक ने सामान्य जीवन में योग क्रियाओं के महत्व तथा योग क्रियाओं से शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया। इसके अलावा लोगों को औषधीय पौधों के उपयोग के बारे में जागरूक किया और करीब 10 लोगों को गुड़हल व तुलसी आदि जैसे औषधीय पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed