फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camp: 64 devotees donated blood in Mata Mansa Devi

शिविर : माता मनसा देवी में 64 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Mon, 15 Nov 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Camp: 64 devotees donated blood in Mata Mansa Devi
पंचकूला। अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा पंचकूला ने रविवार को माता मनसा देवी परिसर में भैरों मंदिर के सामने पार्क में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 64 रक्तदानियों ने माता के चरणों में रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड बैंक पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट, मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-4 पंचकूला की टीम ने डॉक्टर श्रुति सिंगला और एम केयर ब्लड सेंटर जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। इस शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन, स्मृति चिन्ह, बैज व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से पवन मनचंदा, हर्ष मनचंदा, श्यामसुंदर साहनी, सविता साहनी, शत्रुघ्न कुमार, नीरज यादव, विशाल कुंवर व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed