{"_id":"678968fe00aee1c7490fa85b","slug":"called-to-take-rs-12-lakh-and-passport-to-go-to-kazakhstan-held-hostage-and-looted-rs-120-lakh-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-118708-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कजाकिस्तान जाने के लिए 12 लाख रुपये और पासपोर्ट लेने के लिए बुलाया, बंधक बनाकर 1.20 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कजाकिस्तान जाने के लिए 12 लाख रुपये और पासपोर्ट लेने के लिए बुलाया, बंधक बनाकर 1.20 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
पंचकूला। ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड से 12 लाख रुपये और पासपोर्ट लेने सेक्टर-16 पहुंचे गांव बानूसी निवासी हिमांशु, अवनीश और पंकज सिंह को तीन घंटे कमरे में बंधक बनाकर 1,20,600 रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी प्रिंस के कजाकिस्तान जाने की इच्छा जाहिर करने पर तीनों रुपये और पासपोर्ट लेने पंचकूला पहुंचे थे। हिमांशु की शिकायत पर सेक्टर-16 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया है कि उसका भाई रवि कन्याल कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई करता है। सोमवार को उसने फोन पर बताया कि सेक्टर-16 पंचकूला के रहने वाले प्रिंस से 12 लाख रुपये और पासपोर्ट लेकर आना है। इस कारण वह 15 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ पंचकूला पहुंचा। जब इन लोगों ने फोन किया तो प्रिंस ने पंचकूला सेक्टर-16 का लोकेशन भेजा।
आरोपी तीनों को राजीव कॉलोनी लेकर पहुंचा
हिमांशु के अनुसार उत्तराखंड से अपने दोस्त अवनीश तोमर के साथ पंकज सिंह की स्कार्पियो में दोपहर दो बजे रवाना हुए तो रात 10 बजे पंचकूला के सेक्टर-16 पहुंचे। वहीं दो युवक मिले और प्रिंस का परिचय देकर एक उनकी स्कार्पियो में पीछे वाली सीट पर बैठ गया। उसने युवकों से हाल-चाल पूछा और स्कार्पियो आगे चलाने को कहा। उसके पीछे मोटरसाइकिल से दूसरा युवक आने लगा। गाड़ी को मौलीजागरां के पास रुकवाकर रोड के किनारे खाली जगह पर खड़ी करवा दी। मोटरसाइकिल से आए युवक ने स्वयं को प्रिंस बताया। उसने कहा कि आपको पासपोर्ट और रुपये देने हैं। प्रिंस ने कहा कि रुपये यहां पर नहीं हैं। राजीव काॅलोनी कमरे पर चलो तो वहां देता हूं। उसके कहने पर वे साथ चले गए। कमरे में एक युवक पहले से ही खाना बना रहा था। तभी प्रिंस ने कहा कि जूते उतार लो तुम लोगों को खाना खिलाते हैं। उसके बाद कमरे में चल रही टीवी की आवाज तेज करके आरोपी प्रिंस समेत चार लड़कों ने डंडे से उसको पीटना शुरू कर दिया।
कमरे पर की लूटपाट
पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने बाद तीन घंटे तक उनको कमरे में बांधकर रखा गया। इसके बाद उसकी जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद मोबाइल छीनकर उसके दोनों दोस्तों की तलाशी ली। इसके बाद फोन का कोड पूछकर 54,600 रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद अवनीश तोमर के फोन से 6000 और उसके बाद पंकज के फोन से 30,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पंकज ने बताया कि छोड़ते समय प्रिंस ने कहा कि अगर पुलिस को मामले की सूचना दी और इस क्षेत्र में दोबारा नजर आए तो जान से मार देंगे। उसका सैमसंग का फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की खोजबीन के लिए टीमें राजीव काॅलोनी में दबिश दे रहीं हैं। जल्द मारपीट करके बंधक बनाने वाले चारों आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। प्रिंस के कजाकिस्तान जाने की इच्छा जाहिर करने पर तीनों रुपये और पासपोर्ट लेने पहुंचे थे। - मान सिंह, चौकी इंचार्ज, सेक्टर-16 पंचकूला