{"_id":"69a736485b66901cb806bdea","slug":"buses-and-trains-were-full-as-people-rushed-to-reach-home-for-holi-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22261-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: होली पर घर पहुंचने की होड़, बसें-ट्रेनें रहीं फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: होली पर घर पहुंचने की होड़, बसें-ट्रेनें रहीं फुल
विज्ञापन
वेटिंग सौ के पार, जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। होली के त्योहार पर घर पहुंचने की जद्दोजहद मंगलवार को साफ नजर आई। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और पंचकूला बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। अधिकांश ट्रेनें और बसें पूरी तरह भरी रहीं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे स्टेशन पर जनरल, स्लीपर और एसी सभी कोच फुल रहे। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई। कई यात्री वेटिंग टिकट लेकर ही सफर करने को मजबूर दिखे। प्लेटफॉर्म पर जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। आरक्षित श्रेणी में भी टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहे थे।
लखनऊ और सहारनपुर जाने वाले यात्रियों रत्नेश कुमार और खलील अहमद ने बताया कि टिकट कन्फर्म न होने से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं जनरल डिब्बे में सफर कर रहे सुरेश कुमार ने कहा कि दो घंटे लाइन में लगने के बाद टिकट मिला, लेकिन भीड़ के कारण सफर बेहद कठिन रहा।
विज्ञापन
पंचकूला बस स्टैंड से हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए चलने वाली बसें भी खचाखच भरी रहीं। कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। सीट पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और कई जगहों पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी रही।
अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन होली पर घर जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।