फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bullets were fired in the air while firecrackers were being burst outside a dhaba.

Panchkula News: ढाबे के बाहर पटाखे चलाने के दौरान हवा में चला दी गोलियां

Fri, 24 Oct 2025 09:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 24 Oct 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Bullets were fired in the air while firecrackers were being burst outside a dhaba.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। डेहलों के मालेरकोटला रोड स्थित ग्रीन वुड ढाबे की पार्किंग में कार सवारों ने केक काटने के दौरान पटाखे चलाने शुरू कर दिए। एकदम से कार चालक ने अपने पास रखा पिस्तौल निकाला और एक-एक करके दो गोलियां चला दीं, इससे ढाबे पर दहशत फैल गई।
ढाबे के बाहर ड्यूटी दे रहे बाउंसर ने जब कार चालकों को रोका तो वह धमकियां देते हुए फरार हो गए। बाउंसर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई व बाउंसर तनवीर सिंह की शिकायत पर दो व्यक्ति और चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तनवीर ने नोट किए गाड़ियों के नंबर भी पुलिस के हवाले कर दिए हैं। पुलिस उक्त नंबरों के जरिये आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। शिकायत के मुताबिक तनवीर ग्रीन वुड ढाबे पर बतौर बाउंसर काम करता है। 22 अक्तूबर की देर रात को ढाबे के बाहर पार्किंग में खड़ा ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक वरना कार और दूसरी स्कार्पियो में दो व्यक्ति और चार महिलाओं के साथ एक बच्चा पार्किंग में ही केक काटने लगे और एकदम से पटाखे चलाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्हें रोका गया तो एक व्यक्ति ने अपने पास रखी पिस्तौल निकाली और हवा में दो गोलियां चला दी। एक बार तो वहां सभी लोग डर गए। पूरे एरिया में दहशत फैल गई। इसी दौरान कार चालक वहां से कारें लेकर मालेरकोटला की तरफ फरार हो गए। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed