फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Budget: Emphasis on making self-reliant India in pre budget, Senior Citizen Council organized virtual seminar

बजट : प्री बजट में आत्मनिर्भर भारत बनाने पर दिया बल, सीनियर सिटीजन काउंसिल ने वर्चुअल संगोष्ठी का किया आयोजन

Tue, 01 Feb 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Budget: Emphasis on making self-reliant India in pre budget, Senior Citizen Council organized virtual seminar
पंचकूला। सीनियर सिटीजन काउंसिल पंचकूला ने बजट-2022 की पूर्व संध्या पर प्री बजट वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें पंचकूला के विभिन्न वर्गों, बुद्धिजीवियों और महिलाओं ने देश की अर्थव्यवस्था और आमजन से संबंधित समस्याओं के समाधान पेश किए। सीनियर सिटीजन काउंसिल पंचकूला के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने संगोष्ठी का आरंभ कर कहा कि देश में घर-घर में रोजगार देने के लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए। हमें देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकल फॉर लोकल को अपनाना होगा और छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित कर शिक्षा प्रणाली को रोजगार युक्त बनाना होगा।
विज्ञापन

हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 के चेयरमैन भारत हितैषी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्माल सेविंग में 15 लाख रुपये की सीमा बढ़ाकर कम से कम 30 लाख रुपये किए जाने की मांग की। भारत हितैषी ने वरिष्ठ नागरिकों की जमा राशि पर कम से कम 10 प्रतिशत ब्याज देने पर जोर दिया, ताकि वरिष्ठ नागरिक अपना जीवन निर्वाह बेहतर ढंग से कर सकें। सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की तरफ से कम से कम पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुफ्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

एचसी गेरा ने वेतन भोगी पेंशनर्स की आयकर सीमा बढ़ाए जाने पर जोर दिया। सरकार को किसी भी महामारी से निपटने के लिए विशेष बजट का प्रावधान करने की भी बात कही गई। पूर्व बैंक अधिकारी सुरिंदर अरोड़ा और अविनाश मेहता ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स व पूर्व कर्मचारी हैं। उन्हें आयकर से पूरी तरह छूट दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनके शर्मा ने पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करने की वकालत की। इससे सभी जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों पर कंट्रोल होना चाहिए, ताकि उनकी लूट खत्म हो सके। अशोक गुप्ता ने कहा कि इनकम टैक्स खत्म कर देना चाहिए और जो हम खर्चे करते हैं, उसके हिसाब से टैक्स लगाया जाना चाहिए। कमलेश गेरा और अंचला डिंगले ने महिलाओं की रसोई से संबंधित मुद्दा उठाते हुए महंगाई पर कंट्रोल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed