फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   British looted India for 200 years, Congress-BJP loot in instalments: Mann

Panchkula News: अंग्रेजों ने भारत 200 साल लूटा, कांग्रेस-भाजपा किस्तों में लूटते हैंः मान

Fri, 27 Oct 2023 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
British looted India for 200 years, Congress-BJP loot in instalments: Mann
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत को इकट्ठे 200 साल तक लूटा, जबकि कांग्रेस और भाजपा देश को पांच-पांच साल की किस्तों में लूट रहे हैं। दोनों पार्टियां सरकार बनाने के बाद साढ़े चार साल जनता को लूटती हैं। आखिर के छह महीने में कुछ काम कर देती हैं, ताकि लोगों को बेवकूफ बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड इलाके के महाराजपुर, छतरपुर नगर और बिजावर विधानसभा क्षेत्र में आप उम्मीदवारों के साथ विभिन्न जगहों पर रोड शो किया।
विज्ञापन

मान ने कहा कि आपकी सरकार बनने पर वह उसी तरह काम करेंगे जैसे दिल्ली और पंजाब में किया है। यहां भी लोगों को मुफ्त बिजली देंगे। इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक और बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छे सरकारी स्कूल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गारंटी भाजपा की तरह जुमले नहीं होते। हम जो वादे करते हैं उसे पूरा करते हैं। दिल्ली और पंजाब में हमने जो भी वादे किए उसे पूरा किया। आज पंजाब में 90 प्रतिशत से ज्यादा घरों के बिजली बिल जीरो आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed