{"_id":"6196b238f8d1ce61b515aab8","slug":"blood-donation-camp-vishwas-foundation-organized-a-camp-in-collaboration-with-amar-ujala-foundation-80-donated-blood-pkl-office-news-pkl43343567","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर : विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, 80 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर : विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, 80 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 विद्युत भवन में वीरवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। डेंगू के कारण अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पंचकूला ने लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर विश्वास फाउंडेशन के अनुयायी समाजसेवी अश्वनी गुप्ता और उनकी पत्नी रेनू गुप्ता ने अपनी 42वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लगवाया था। शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई।
शिविर में मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन अश्वनी गुप्ता और रेनू गुप्ता ने किया। ब्लड बैंक पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट सेक्टर-4 मनसा देवी कांप्लेक्स की टीम ने डॉक्टर श्रुति सिंगला की देखरेख में 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 3:30 बजे तक चला। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि लोगों द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है।
खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। इस शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन, बैज व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से मुलखराज मनोचा, विकास कालिया, नीरज यादव, विशाल कुंवर व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।