फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   blood donation camp, amarujala foundation, old shiv temple, blood donate, panchkula

सेक्टर-9 प्राचीन शिव मंदिर में आज लगेगा रक्तदान शिविर, जरूर करें रक्तदान

Sun, 12 Jun 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp, amarujala foundation, old shiv temple, blood donate, panchkula
उत्तराखंड युवा मंच ने अमर उजाला के सहयोग से 29वें रक्तदान शिविर का आयोजन कि - फोटो : amarujala
अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन और श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री सालासर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पंचकूला के सेक्टर-9 प्राचीन शिव मंदिर में 12 जून (रविवार) को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक लगेगा। श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री सालासर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया है।  
विज्ञापन


रक्तदान शिविर में पंचकूला सिविल अस्पताल के डाक्टरों की एक्सपर्ट टीम मौजूद रहेगी। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर के आयोजन के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी का भी सहयोगी है। श्री महाकालेश्वर सेवा   चैरिटेबल ट्रस्ट के संजीव मनचंदा ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री सालासर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस रक्तदान शिविर के दौरान ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्दाताओं के लिए यहां पर बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed