फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood donation: 84 devotees donated blood in the camp, Shri Shiv Kanwar Mahasangh Charitable Trust organized the camp in collaboration with Amar Ujala Foundation

रक्तदान : शिविर में 84 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

Mon, 27 Sep 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Blood donation: 84 devotees donated blood in the camp, Shri Shiv Kanwar Mahasangh Charitable Trust organized the camp in collaboration with Amar Ujala Foundation
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को माता मनसा देवी परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दूसरों को जिंदगी देने के लिए 84 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। रक्तदान शिविर के आयोजन में महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने अहम भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर का उद्घाटन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के ब्लड डोनेशन कैंप कोआर्डिनेटर दीपक शर्मा और गुलशन कुमार ने किया।
विज्ञापन

श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त की बहुत कमी है। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल पंचकूला एवं गुरु हरकिशन चैरिटेबल अस्पताल सोहाना की टीमों द्वारा श्रद्धालुओं को रक्तदान के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के राजेंद्र कौशल, राजकुमारी, मुकेश बंसल, जितेंद्र कुमार, सतगुरु, अनिकेत शर्मा उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed