{"_id":"6859a96598193c404d01fc0f","slug":"block-committees-patwari-arrested-while-taking-bribe-of-twenty-thousand-rupees-panchkula-news-c-69-1-spkl1011-102534-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बीस हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक समिति का पटवारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बीस हजार की रिश्वत लेते ब्लॉक समिति का पटवारी गिरफ्तार
Tue, 24 Jun 2025 12:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरदासपुर में तैनात ब्लॉक समिति पटवारी निशान सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गुरदासपुर के गांव बबरी नंगल की एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता, ग्राम पंचायत बबरी नंगल की मौजूदा पंचायत सदस्य है, ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसके पति पिछले 50 वर्षों से गांव की साझा (शामलात) 25 एकड़ जमीन में से लगभग 22 कनाल और 11 मरले भूमि पर खेती कर रहे हैं और यह ज़मीन उनके नाम पर गिरदावरी में दर्ज भी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर, बीडीपीओ कार्यालय ने उन्हें इस संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा था। उन्होंने गांव के मौजूदा सरपंच से इस मामले को सुलझाने के लिए निवेदन किया पर पटवारी निशान सिंह ने विभागीय स्तर पर मामला हल करने के लिए 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी निशान सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो थाना, अमृतसर रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।