{"_id":"5ee143828ebc3e42ef42e292","slug":"blackmailing-the-girl-and-rape-her-by-pretending-to-be-married-pkl-office-news-pkl3777945101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
पंचकूला। जिला पुलिस के पास एक ऐसा मामला पहुंचा है जिसमें विवाहित व्यक्ति ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी के युवती से शारीरिक संबंध बनाने का पता उसके साथ काम करने वाले अन्य दो लोगों को भी पता था। इस कारण उन्होंने भी युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, लेकिन जब उनके मन मुताबिक नहीं हुआ तो आरोपियों ने युवती के जीजा को उसकी अश्लील तस्वीर भेज दी।
इसके बाद जीजा ने अपने स्तर पर साली से पूछताछ की तो पता लगा कि किसी एक या दो नहीं बल्कि तीन लोगों ने यह साजिश रची है। इनमें से एक व्यक्ति ने युवती से दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ एवं ब्लैकमेलिंग की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मुख्य आरोपी अमर सिंह (32) है। वहीं अन्य दो युवकों की आयु 20 से 22 वर्ष के बीच है। इनमे से एक आरोपी संजीव कुमार, जबकि दूसरा दिव्यांग है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श कर पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार अलीपुर निवासी युवती करीब दो वर्ष पहले आरोपी अमर सिंह के संपर्क में आई थी। इसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। फिर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अन्य दो आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया।