फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP will contest civic elections in Punjab on the party symbol itself

पार्टी चिह्न पर ही भाजपा लड़ेगी पंजाब में निकाय चुनाव

Mon, 25 Jan 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP will contest civic elections in Punjab on the party symbol itself
चंडीगढ़। किसानों के विरोध के बीच भाजपा ने रविवार को एक अहम फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी। भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव को पार्टी चिह्न से ही लड़ने का फैसला किया गया। इसके अलावा बैठक में निकाय चुनाव को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में निकाय चुनाव के मद्देनजर संगठन के कार्यकर्ताओं को चुनावी रण में उतारने तथा उनकी जिम्मेवारियां सुनिश्चित करने के लिए पूरा दिन संगठनात्मक बैठकों का दौर चंडीगढ़ प्रदेश मुख्यालय में जारी रहा। इस दौरान निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा पंजाब का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। जनता भी भाजपा की जन-हितैषी नीतियों व पार्टी की विचारधारा से सहमत है। हम कुछ ही क्षेत्रों में सीमित नहीं हैं। हमारे कार्यकर्ता चुनाव लड़ने और अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए मैदान में डट चुके हैं। गौतम ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद शहरों और कस्बों का चेहरा बदल देगी।
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने प्रचार करने के लिए एक संपूर्ण योजना तैयार की है। इसमें किसी तरह की कमी नहीं आएगी। पार्टी उत्कृष्ट उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी और जीत हासिल करेगी। अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सहित सारे विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता से घबरा चुके हैं और घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश की जनता को अपने वोट-बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और सत्ता मिलने के बाद किसी को भी कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य, चुनाव प्रभारी, प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष, भाजयुमो अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष, किसान मोर्चा अध्यक्ष, एससी मोर्चा अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा अध्यक्षों ने भाग लिया व अपने विचार प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखे। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, इकबाल सिंह लालपुरा, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, विजय सांपला, सुनील सिंगला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed