फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP will adopt zero tolerance policy towards drugs: PS Gill

ड्रग्स के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी भाजपा: पीएस गिल

Mon, 07 Feb 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP will adopt zero tolerance policy towards drugs: PS Gill
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की पंजाब में सरकार बनने पर ड्रग्स के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सूबे में बह रहे नशे के अभिशाप रूपी दरिया को खत्म करना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब पुलिस के पूर्व महानिदेशक पीएस गिल ने रविवार को चंडीगढ़ भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि नशीले पदार्थों के मुद्दे को बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। पिछली सरकारों में से कोई भी अब तक इस खतरे पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हुई है, क्योंकि इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और दृष्टिकोण की आवश्यकता है। जहां एक तरफ नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने की आवश्यकता है, वहीं दूसरी तरफ जो लोग इसके शिकार हो चुके हैं, उन्हें इलाज और पुनर्वास की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पीएस गिल ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर हर जिले में सरकारी सुविधाओं में सभी नशा करने वालों का मुफ्त इलाज को सुनिश्चित करेगी। ड्रग्स की तस्करी का जिक्र करते हुए पूर्व डीजीपी ने कहा कि इसकी आपूर्ति के सीमा पार और कुछ पड़ोसी राज्यों जैसे कई स्रोत हैं। कुछ अवैध दवा कंपनियां पंजाब में सिंथेटिक दवाओं की आपूर्ति भी कर रही हैं जिन पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएस गिल ने इस खतरे से निपटने के लिए एक बहुआयामी और एकीकृत दृष्टिकोण का सुझाव देते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल पहले से ही इसके लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब ड्रग्स की तस्करी ड्रोन के जरिये भी की जा रही है, इसलिए इस खतरे को गंभीरता से लेने और सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत है। भाजपा सरकार बनने पर इसको खत्म करने के लिए विस्तृत खाका तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed