फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Biometric test will now be done before new appointment to prevent disturbances

फैसला: भर्तियों में गड़बड़ी रोकेगी हरियाणा सरकार, अब नई नियुक्ति से पहले भी होगा बायोमेट्रिक टेस्ट

Wed, 24 Nov 2021 03:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 24 Nov 2021 03:54 PM IST
सार

हरियाणा में भर्ती फर्जीवाड़े के खुलासे के बीच सरकार ने नया फैसला लिया है। अब नई नियुक्ति से पहले बायोमेट्रिक मिलान किया जाएगा। वहीं नियुक्ति के बाद भी समय-समय पर जांच की जाएगी।  

विज्ञापन
Biometric test will now be done before new appointment to prevent disturbances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नियुक्तियों में हो रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने अब नियुक्ति से पहले बायोमेट्रिक टेस्ट का सहारा लेगी। अभ्यर्थी के लिखित परीक्षा के समय लिए गए बायोमेट्रिक निशान के साथ मिलान के बाद ही उनको नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद हाल ही में चयनित आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर को भी इस प्रक्रिया से गुजरना है।

विज्ञापन


इस समय हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा के समय परीक्षार्थियों के बायोमेट्रिक निशान लिए जाते हैं। लिखित परीक्षा पास के बाद चयन होने पर उसे सीधे विभाग में नियुक्त करा दिया जाता है लेकिन पिछले कई माह से परीक्षाओं में गड़बड़ी करके दूसरों से परीक्षा दिलाने के मामले बढ़ रहे हैं। इस प्रचलन को रोकने और फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने फैसला लिया है कि अब उसकी ही नियुक्ति कराई जाएगी, जिसके बायोमेट्रिक निशान का परीक्षा के समय लिए गए निशान से मिलान होगा।
विज्ञापन


नियुक्ति के बाद ड्यूटी के दौरान भी लिए जाएंगे निशान
आयोग को आशंका है कि नियुक्ति के समय भी किसी गलत उम्मीदवार को भेजा जा सकता है। आयोग ने यह भी फैसला लिया है कि नियुक्ति के बाद भी कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान समय-समय पर बायोमेट्रिक निशान लिए जाएंगे। ताकि किसी भी स्तर पर फर्जीवाड़े को पकड़ा जा सके। इसके लिए मुंबई की एक कंपनी ने आयोग को डेमो भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर को नियुक्ति से पहले बायोमेट्रिक टेस्ट से गुजरना होगा। परीक्षा के समय के निशानों से मिलान के बाद ही उनकी नियुक्ति दी जाएगी। भविष्य में अन्य भर्तियों के लिए भी यह पैट्रन अपनाया जाएगा, ताकि दूसरों से परीक्षा दिलाने वालों को पकड़ा जा सके। - भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएससीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed