फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike driver dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत

Tue, 01 Feb 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to tractor collision
जीरकपुर। पुलिस ने ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 50 वर्षीय बालक चालक की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह सड़क हादसा ओल्ड अंबाला रोड पर हुआ था। सड़क हादसे में मृतक की पहचान चिंताराम निवासी शक्ति नगर ढकोली के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आईपीसी की धारा-304 ए, 279, 427 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे हरिंदर कुमार ने बताया कि उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते थे। बीते दिन वह और उसके पिता अपनी-अपनी बाइक पर सिलेंडर भरवाने के लिए ढकोली आ रहे थे। जब वह ओल्ड अंबाला रोड गाजीपुर पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उसके पिता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया की मृतक के बेटे की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed