फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Big action of Akali Dal, SGPC member Baldev Singh expelled for 6 years

अकाली दल की बड़ी कार्रवाई, एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह 6 साल के लिए निष्कासित

Tue, 19 Apr 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Big action of Akali Dal, SGPC member Baldev Singh expelled for 6 years
चंडीगढ़। बैसाखी के मौके पर दमदमा साहिब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के शराब पिए होने का खंडन करने वाले एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह चूंघा को शिअद ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बलदेव सिंह ने पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल से मान के शराब पिए होने का सबूत मांगा है।
विज्ञापन

एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह ने तख्त श्री दमदमा साहिब में बैसाखी के अवसर पर गए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के शराब पिए हुए होने के आरोपों का खंडन किया था। उनके बयान का शिरोमणि अकाली दल ने नोटिस लिया, जिसके बाद यह कार्रवाई की। पार्टी के इस फैसले की पुष्टि करते हुए शिअद प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह को पार्टी विरोधी बयान देने पर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इधर, जत्थेदार बलदेव सिंह ने कहा है पार्टी से निकालने के फैसले का वह स्वागत करते हैं। उन्होंने शिअद प्रधान सुखबीर बादल से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शराब पीने का सुबूत मांगा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा कोई भी पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं की गई है, उन्होंने सिर्फ सच बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed