फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   audit news, pharmacy council audit, haryana state pharmacy council audit, panchkula

हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल का ऑडिट, कई गड़बड़ियां मिलीं

Thu, 02 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
audit news, pharmacy council audit, haryana state pharmacy council audit, panchkula
पुलिस - फोटो : amar ujala
लोकल ऑडिट विभाग हरियाणा ने स्टेट फार्मेसी काउंसिल हरियाणा का ऑडिट करके काउंसिल के पूर्व चेयरमैन और सदस्यों पर 66 लाख रुपये की रिकवरी निकाली है। पिछले दो माह में ऑडिट विभाग ने काउंसिल के एक-एक खाते की जांच की, जिसमें सामने आया कि पूर्व चेयरमैन समेत अन्य सदस्यों ने काउंसिल से लाखों रुपये टीए/डीए एवं अन्य सामान खर्च के लिए थे। पहले चेक के जरिए पैसा लिया और बाद में कैश भी ले लिया। अब यह राशि वापस काउंसिल के खातों में जमा करवानी होगा। 
विज्ञापन


लोकल ऑडिट विभाग के डायरेक्टर कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने 8 अगस्त 2008 से 31 मई 2014 तक एडवांस पेमेंट के तौर पर करीब 8 लाख 94 हजार 495 रुपये लिए थे और 1 लाख 19 हजार 195 रुपये उनके पास काउंसिल का कैश है। सुरेंद्र शर्मा ने रोहतक में एक कार्यालय खोलकर वहां करीब 4 लाख 44 हजार रुपये खर्च किए थे, जिसे विभाग ने फिजूल खर्च मानते हुए रिकवरी करने को कहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा टीए/डीए के नाम पर लिए गए 1 लाख 95 हजार 650 रुपये की रिकवरी दिखाई है। काउंसिल में सामान खरीदने के लिए किसी तरह की कोटेशन ना लेने के बावजूद सामान खरीदने पर 7,80,249 रुपये बिना चैक के 1,53,122 रुपये निकलाने की भी रिकवरी की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिट में सामने आया कि बिना रसीद के करीब 12 लाख 53 हजार रुपये की पेमेंट कर दी गई है। पूर्व रजिस्ट्रार अशोक नागपाल की तरह 1 लाख एक हजार 120 रुपये और पूर्व रजिस्ट्रार और पूर्व सदस्य डीपी लोचन की तरफ 3 लाख 12 हजार रुपये की रिकवरी निकाली गई है।

काउंसिल में किसी प्रकार का एकाउंट सलाहकार रखने का पद नहीं है, लेकिन फिर भी राजेश गुलाटी को वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया। ऐसी स्थिति में ऑडिट विभाग ने राजेश गुलाटी पर 9 लाख 55 हजार 630 रुपये की रिकवरी दिखाई है।


ऑडिट में कई पूर्व एवं वर्तमान सदस्यों पर भी रिकवरी करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट में कृष्ण कुमार पर 82 हजार 700, राजकुमार वर्मा पर 58,980 रुपये, सोहन लाल कांसल पर 32 हजार 100 रुपये, गुरचरण पर 10 हजार रुपये, विजय ढींगरा पर 39,700 रुपये, अमित नागपाल पर 5550 रुपये, राकेश दहिया पर 14 हजार 700 रुपये, पंकज कुमार 4050 रुपये, जयप्रकाश पर 3400 रुपये, यशपाल सिंगला पर 13 हजार 450 रुपये की रिकवरी दिखाई गई है। राज्य फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन केसी गोयल ने कहा कि ऑडिट विभाग की ओर से उन्हें रिपोर्ट की एक कॉपी दी गई है। जिसमें लगभग 66 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed