{"_id":"683dfebe0334dbe24008c841","slug":"auction-of-plots-in-barwala-industrial-area-on-30th-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-17608-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरवाला के औद्योगिक क्षेत्र के प्लाॅटों की नीलामी 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरवाला के औद्योगिक क्षेत्र के प्लाॅटों की नीलामी 30 को
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
पंचकूला। बरवाला के औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी 30 जून को हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) करेगा। एचएसआईआईडीसी ने रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। प्लॉट लेने के इच्छुक लोग 18 जून, 2025 को 11:59 बजे तक अर्नेस्ट मनी डिपोजिट कर एचएसआईआईडीसी के ई-नीलामी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
पंचकूला एक्सटेंशन-2 में डेवलप हो रहे इंडस्ट्रियल एरिया के साथ ही करीब 30-40 एकड़ एरिया में आईटी क्लस्टर डेवलप करने की योजना है। नीलामी में आईटी इंडस्ट्री के लिए 1800 स्क्वेयर मीटर से लेकर 12000 स्क्वेयर मीटर एरिया के प्लॉट रखे गए हैं। नीलामी के लिए 31,950 रुपये प्रति स्कवेयर मीटर का रिजर्व प्राइज रखा गया है। नीलामी के बाद प्लॉट अपने नाम करने वाला व्यक्ति अगर अलॉटमेंट लेटर मिलने के 45 दिन के भीतर पूरी पेमेंट जमा कराता है तो उसे कुल रेट पर 10 परसेंट की छूट दी जाएगी। भुगतान 120 दिनों में करने पर 3 फीसदी और 150 दिनों में 1.5 फीसदी की छूट दी जाएगी।
इससे ज्यादा समय होने पर भुगतान में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। एससी कैटेगरी के अलॉटियों को प्लॉट कॉस्ट पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। यहां 1800 स्क्वेयर मीटर से लेकर 4050 स्क्वेयर मीटर एरिया के प्लॉट नीलामी किए जाएंगे।
विज्ञापन
फार्मा पार्क में प्लॉट लेने के लिए भी 18 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नीलामी के लिए रिजर्व प्राइज 31,950 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर की तय किया गया है।