{"_id":"66b020d67856f91f96069d16","slug":"attempt-to-grab-property-case-registered-on-girls-complaint-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-114558-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: संपत्ति हड़पने की कोशिश, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: संपत्ति हड़पने की कोशिश, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 निवासी व्यक्ति को गलत दवाई देकर संपत्ति हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई और मां के साथ सेक्टर-23 में रहती है। उनके पिता सेक्टर-25 में रहते हैं। ढाई साल पहले उनके पिता की सेहत ठीक नहीं रहने के कारण उनके धंधे पर इसका असर पड़ने लगा। उसी दौरान तीनों आरोपी उनके पिता के संपर्क में आए। सेहत ज्यादा बिगड़ने के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती करवाया गया। उस दौरान भी तीनों आरोपी उनके पिता के करीब आने की कोशिश की। तीनों आरोपियों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुरुष ने उसके साथ भी कई बार छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उसी दौरान पता चला कि आरोपियों द्वारा उनके पिता को गलत दवाई देकर उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।