फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ATM card information sought for depositing fees from lawyer, 75 thousand frauds online

वकील से फीस जमा करवाने को मांगी एटीएम कार्ड की जानकारी, 75 हजार आनलाइन ठगे

Fri, 14 Feb 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
ATM card information sought for depositing fees from lawyer, 75 thousand frauds online
पंचकूला। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील से किसी अज्ञात आरोपी ने उनके बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार रुपये साफ कर डाले। अज्ञात आरोपी ने पहले वकील से फौजी बनकर मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया। उसने कहा कि वह उनके माध्यम से एक सिविल केस करना चाहता है। कहा कि कश्मीर में तैनात होने के कारण वह तो नहीं आ सकता। उसने वकील से कहा कि उसकी पत्नी उसे उनके घर आकर मिल लेगी। इसके बाद आरोपी ने वकील से उनकी फीस पूछी। फिर फीस को उनके बैंक खाते में जमा करवाने के लिए उनसे उनका एटीएम कार्ड का नंबर और अन्य जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन

वकील को पूरी तरह विश्वास में लेकर आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी भी पूछ लिया। इसके बाद लगातार चार ट्रांजेक्शन कर वकील के बैंक खाते से 75 हजार रुपये साफ कर दिए। आरोपी ने यह ट्रांजेक्शन 31 अक्तूबर 2019 की रात 8:44 से 9:05 मिनट के बीच की। इसका पता लगने पर वकील ने तुरंत एचडीएफसी बैंक की सेक्टर-6 स्थित शाखा जाकर अपने डेबिट कार्ड और बैंक खाते को ब्लॉक करवाया। वकील की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed