फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Atal Park to be built in Panchkula, to be a tourist destination spread over 5 acres

Panchkula News: पंचकूला में बनेगा अटल पार्क, 5 एकड़ में होगा पर्यटन स्थल

Tue, 02 Dec 2025 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Atal Park to be built in Panchkula, to be a tourist destination spread over 5 acres
ओपन एयर थिएटर, वाटिका सहित कई सुविधाएं होंगी
विज्ञापन

एमडीसी क्षेत्र में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित होगा पार्क
अटल प्रतिमा के लिए टेंडर जारीमाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के माता मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-1 में अब नया आकर्षण जुड़ने जा रहा है। पांच एकड़ में अटल पार्क विकसित किया जाएगा। यह पार्क विशेष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित होगा और इसे एक रमणीय पर्यटन स्थल के रूप में बनाया जाएगा। इस पार्क को बनाने में करीब 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे लगभग 9 माह में तैयार किया जाएगा। पार्क के बीच में अटल बिहारी वाजपेयी की धातु से बनी बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी जिसका सोमवार को टेंडर जारी हुआ है और 3 दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा। इसके अलावा पार्क में कुल 13 विभिन्न प्रकार की वाटिकाएं भी बनाई जाएंगी जैसे वन्यजीव वाटिका, सुगंध वाटिका, आयुर्वेदिक वाटिका, सांस्कृतिक वाटिका, कलाकृति वाटिका और विज्ञान वाटिका।

ओपन एयर थिएटर और अन्य सुविधाएं
पार्क में एक ओपन एयर थिएटर भी होगा जो न केवल पार्क को और आकर्षक बनाएगा बल्कि सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी अपनी ओर खींचेगा। रंग-बिरंगी लाइटें पार्क की खूबसूरती को बढ़ाएंगी। पार्क में बागवानी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। यह पार्क टाउन पार्क और वाटर बॉडी पार्क की तरह मिश्रित संस्कृति के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्क में ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी
-म्यूजिकल फाउंटेन
-फुटपाथ लाइटें और जॉगिंग ट्रैक
-स्पीकर के साथ धीमे संगीत का माहौल
-बेंच और रेन सेंटर
-ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले

कोट
पंचकूला के माता मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-1 में अटल पार्क बनेगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया तीन दिसंबर को शुरू होगी। इस पार्क को करीब नौ माह में तैयार किया जाएगा। -के. मकरंद पांडुरंग, कार्यकारी अधिकारी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed