फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Assembly speaker gave instructions for action on finding irregularities in the fire station office

फायर स्टेशन कार्यालय में अनियमितता मिलने पर विधानसभा स्पीकर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Tue, 19 Oct 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Assembly speaker gave instructions for action on finding irregularities in the fire station office
निरीक्षण करते ज्ञान चंद गुप्ता। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित फायर स्टेशन कार्यालय का हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों और फाइलों में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधान सभा स्पीकर ने बताया कि काफी समय से उन्हें पंचकूला के बिल्डरों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों से फायर ब्रिगेड कार्यालय के विरुद्ध शिकायतें मिल रही थीं कि फायर स्टेशन सेक्टर-5 में बिना किसी कायदे-कानून के कार्य किया जा रहा है। कुछ एनओसी दो दिन में जारी कर दी जाती है, कुछ को बिना किसी कारण के 3-4 माह तक लंबित रखा जाता है। गुप्ता ने कहा कि आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने के बाद एनओसी को इतने लंबे समय तक लंबित रखने का कोई कारण नहीं बनता है। उन्होंने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग को फायर कार्यालय की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने फायर ब्रिगेड कार्यालय के अधिकारियों को सचेत किया कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं, फायर एनओसी जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाएं ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि संयुक्त आयुक्त की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पार्षद सुरेश वर्मा, एएफओ मामराज सिंह, एलएफएम नीरज मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed