{"_id":"678ab362d16d2f160200d49d","slug":"asha-workers-and-anms-should-work-for-the-good-health-of-pregnant-women-and-children-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-118757-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गर्भवती महिलाओं व बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम करें आशा वर्कर और एएनएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गर्भवती महिलाओं व बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम करें आशा वर्कर और एएनएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में डॉ. खुशविंदर की अध्यक्षता में आशा वर्करों और एएनएम की बैठक आयोजित की गई। इसमें आयुष्मान हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मौली, ककराली, बरवाला और भरेली की सभी आशा वर्करों और एएनएम ने भाग लिया।
बैठक में डॉ खुशविंदर व एलएचवी सरोज बाला ने सभी एएनएम व आशा वर्करों को अपने-अपने एरिया के गांवों, ईंट भट्ठे, पोल्ट्री फॉर्म, इंडस्ट्री में काम करने वाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाने व उन्हें परामर्श देने पर निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं में बीपी, शुगर, खून की कमी, कैल्शियम आदि की समस्या पाई जाती है ऐसी महिलाओं के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार के साथ विटामिन, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड प्रोटीन इत्यादि अन्य पोषक तत्वों के सेवन बारे जागरूक करें। इसके अलावा समय-समय पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों का पूर्ण तौर से टीकाकरण करें।
विज्ञापन
इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी गुरमीत सिंह, एएनएम उर्मिल, पूजा, तारो, रंजना सहित सभी केंद्र की आशा वर्कर मौजूद रही।