फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Art: Organized a five-day workshop on 'Canvas Art'

कला : ‘कैनवास आर्ट’ पर पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Art: Organized a five-day workshop on 'Canvas Art'
कालका। श्रीमती अरुणा आसफ अली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा ‘कैनवास आर्ट’ पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कॉलेज के छात्रों को विभिन्न प्रकार के चित्रकारी और टेक्सचर सीखने को मिला। प्राचार्य प्रोमिला मलिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन भावना ने स्टूडेंट्स को टिप्स दिए जिनका कैनवास इस्तेमाल करते समय ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को रंग मिश्रण और पेंट ब्रश के उपयोग के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने कैनवास पर ग्लास पेंटिंग, भित्ती कला, क्ले आर्ट के बारे में सीखा।
विज्ञापन

उन्हें पेपर नैपकिन, वॉल पुट्टी और शिल्पकार मदद से कैनवास पर विभिन्न बैकग्राउंड टेक्सचर के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रागिनी ने बताया कि इस कार्यशाला के आयोजन लक्ष्य छात्रों को उस कौशल के बारे में बताना है जिससे वे भविष्य में उद्यमी बन सकें। इस कला से लड़कियां स्वतंत्र होकर अपनी आजीविका कमा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी कला रूप पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन कर लड़कियों को सशक्त बनाने का प्रयास करती है। कार्यशाला में आवश्यक सभी सामग्री महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई। महिला प्रकोष्ठ की सदस्य अंजना, सुमन, इंदु, अनु, नमिता, शबनम ने महाविद्यालय की छात्राओं को प्रेरित कर कार्यशाला को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed