{"_id":"62d1c30e191d9a4f08640f86","slug":"arrested-16-accused-playing-gambling-pkl-office-news-pkl4566909143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने आईटी पार्क के पास गुप्त सूचना पर जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.7 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि आईटी पार्क के पास एक कमरे में कई लोग मोटी रकम लगाकर जुआ खेल रहे हैं। टीम ने दोपहर करीब एक बजे कमरे में छापा मारा। जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से 1.7 लाख रुपये, कई मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद हुए। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम सभी आरोपियों को चंडीमंदिर थाने लेकर पहुंची। सभी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।