फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   arrest

चोरी के केस में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Jul 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
arrest
केमिस्ट शॉप व कन्फेक्शनरी की दुकानों पर लगातार चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदरबार फेज-2 निवासी रवि (19) और सेक्टर-25 निवासी संजीव उर्फ गोली (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 10 वाहन भी बरामद किए हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर रवि का दो दिन और संजीव उर्फ गोली का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीती 2 जुलाई को सूचना मिली थी कि सेक्टर-15 स्थित गुप्ता मेडिकोज से तीन चोरों ने 20 हजार कैश व कुछ सिक्के चोरी किए हैं। इसके बाद कार्यकारी डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल की अगुवाई में सेक्टर-11 थाना प्रभारी राजीव कुमार ने टीम का गठन कर दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उक्त शॉप से चोरी हुआ कैश भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इन से कुल 5 मोटरसाइकिल व 5 एक्टिवा बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सेक्टर-22, 32,47,37,38,44, पीजीआई खुड्डा अलीशेर में भी केमिस्ट, कन्फेक्शनरी शॉप और अन्य दुकानों में चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया है।
विज्ञापन

वारदा को अंजाम देकर भाग जाते थे हरियाणा
पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए एक्टिवा या मोटरसाइकिल का प्रयोग करते थे। आरोपी चोरी की वारदात से पहले रेकी करते थे। फिर वारदात के बाद हरियाणा फरार हो जाते थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अंबाला व जींद में भी दुकानों के ताले तोड़े हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी नशे का सेवन करने के आदी हैं। पकड़े गए रवि पर पिछले साल जून में इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दो नाबालिगों से चोरी की बाइक बरामद
इसके अलावा सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दो नाबालिगों को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दबोचा है। आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इनमें से एक नाबालिग पर एक केस दर्ज है जबकि दूसरे पर सेक्टर-11 थाने में चोरी के चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed