फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Apda Mitra will play important role in disaster: Renu Phulia

आपदा में अहम भूमिका निभाएंगे आपदा मित्र : रेनु फुलिया

Sat, 23 Mar 2024 04:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Apda Mitra will play important role in disaster: Renu Phulia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। माता मनसा देवी कांप्लेक्स में स्थित लक्ष्मी भवन धर्मशाला रेडक्रॉस समिति की ओर आयोजित पांच दिवसीय राज्यस्तरीय रेडक्रॉस आपदा मित्र डिजास्टर रिस्पांस ट्रेनिंग कैंप समापन हो गया। कार्यक्रम में शुक्रवार को अंबाला मंडल आयुक्त रेनु फुलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त सुशील सारवान मौजूद रहे। भारतीय रेडक्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

इसके साथ उन्होंने रेडक्रॉस की तरफ से चलाई जा रही गतिविधियों एवं उपलब्धियों को साझा किया। इस कैंप में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश से 116 स्वयं सेवक पहुंचे थे। उनको कैंप में प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ आदि के दौरान लोगों की कैसे सहायता की जाए इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ से रामाशीष मंडल, संजीव धीमान, रोहित शर्मा, विजय कुमार, दीपक नासा, अनुपम, मीनाक्षी खन्ना, रमेश चौधरी, सरबजीत सिंह, सुनील पहाड़िया, सौरभ धीमान प्रोजेक्ट ऑफिसर आपदा प्रबंधन पंचकूला, चंद्रपाल, कृष्ण कुक्कड़, हरियाणा रेडक्रॉस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed