फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Announcement: Adventure sports training will be given to one thousand youth every year: CM

घोषणा : हर वर्ष एक हजार युवाओं को दी जाएगी एडवेंचर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग : सीएम

Mon, 24 Jan 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Announcement: Adventure sports training will be given to one thousand youth every year: CM
यूथप्रेन्योर प्रोग्राम के समापन पर सीएम मनोहर लाल ने युवती को ऑफर लेटर दिया। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को खेल एवं युवा मामले विभाग के सौजन्य से मिल्खा सिंह एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित यूथप्रेन्योर ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन समारोह को संबोधित किया। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर घोषणा की कि राज्य सरकार प्रतिवर्ष प्रदेश के एक हजार युवाओं को एडवेंचर-स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग देगी ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकेें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोरनी के अलावा कलेसर, ढ़ोसी, अरावली और मेवात की पहाड़ियों में भी एडवेंचर-स्पोर्ट्स आरंभ किए जाएंगे। हर साल तीन से पांच एडवेंचर-स्पोर्ट्स कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस कैंपों में ट्रेनिंग पर दो करोड़ रुपये की राशि प्रत्येक वर्ष खर्च की जाएगी। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में मोरनी क्षेत्र के 16 से 29 आयु के युवाओं को एडवेंचर-स्पोर्ट्स एंड होम-स्टे से संबंधित इंटर प्रेन्योरशिप के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन

अन्य अतिथियों में सांसद रतनलाल कटारिया, खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी, युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, विभाग के निदेशक पंकज नैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed