फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Angry employees protested due to non-payment of salary, shouted slogans

वेतन न मिलने से गुस्साए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Fri, 06 Aug 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Angry employees protested due to non-payment of salary, shouted slogans
पंचकूला। वेतन नहीं मिलने से गुस्साए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वीरवार दोपहर 12 बजे विभाग के सभी कच्चे-पक्के कर्मचारी इकट्ठा हुए। यूनियन के प्रधान हरीराम और चेयरमैन कृष्ण धीमान ने बताया कि विभाग वेतन देने में लगातार देरी करता है। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैसे ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक को इस मामले की जानकारी मिली उन्होंने वेतन जारी करने के आदेश जारी कर दिए। यूनियन के प्रधान हरीराम, चेयरमैन कृष्ण धीमान, महासचिव विजेंद्र चहन ने कहा कि पांच तारीख तक वेतन न देना निंदनीय है। इस मामले को लेकर कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को तीन से चार माह का वेतन नहीं मिला है। पक्के कर्मचारियों को भले ही वेतन दिया गया है, लेकिन कच्चे कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। प्रदर्शन के दौरान सर्कल मुख्य सलाहकार राय सिंह, सर्कल प्रधान रमेश चंद, सर्कल सचिव रामचंद बिडलान, ईश्वर सिंह, धर्मपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed