{"_id":"61363e678ebc3e84795e2246","slug":"amritsar-to-rome-flight-from-8th-september-panchkula-news-pkl4258837146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: अमृतसर से रोम के लिए सीधी उड़ान आठ सितंबर से हुई शुरू, बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान का इस्तेमाल करेगा एयर इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: अमृतसर से रोम के लिए सीधी उड़ान आठ सितंबर से हुई शुरू, बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान का इस्तेमाल करेगा एयर इंडिया
Mon, 06 Sep 2021 09:44 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:44 PM IST
सार
यूके की सरकार के फैसले के बाद अब इटली की सरकार ने भारत से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी से छूट दे दी है। इटली सरकार के इस फैसले से भारत में फंसे हजारों पंजाबी भाईचारे के इटली के निवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के बाद अब एयर इंडिया आठ सितंबर 2021 से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रोम के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगा। यह जानकारी अमृतसर विकास मंच के ओवरसीज सचिव समीप सिंह गुमटाला ने दी। यह हवाई सेवा सप्ताह में एक दिन की होगी।
विज्ञापन
समीप गुमटाला ने कहा कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 123 बुधवार दोपहर 3.55 बजे अमृतसर से रोम के लिए उड़ान भरेगी। उसी रात 8.20 बजे रोम एयरपोर्ट पहुंचेगी। वापसी के लिए अगले दिन गुरुवार की शाम 7 बजे उड़ान एआई 122 रोम से भारत के लिए रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 5.35 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया इस रूट पर बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान का इस्तेमाल करेगा। इन उड़ानों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट पर 28 अक्तूबर तक उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यूके की सरकार के फैसले के बाद अब इटली की सरकार ने भारत से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी से छूट दे दी है।
विज्ञापन
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट राजासांसी के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि अप्रैल 2021 में भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि के चलते इटली सरकार ने सीधी उड़ानों से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगा दी थी। इटली सरकार के इस फैसले से भारत में फंसे हजारों पंजाबी भाईचारे के इटली के निवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अमृतसर एयरपोर्ट से रोम की उड़ान का शेड्यूल पहुंच चुका है।