फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Direct Flight from Amritsar to Rome Starts From September 8

सुविधा: अमृतसर से रोम के लिए सीधी उड़ान आठ सितंबर से हुई शुरू, बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान का इस्तेमाल करेगा एयर इंडिया

Mon, 06 Sep 2021 09:44 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Sep 2021 09:44 PM IST
सार

यूके की सरकार के फैसले के बाद अब इटली की सरकार ने भारत से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी से छूट दे दी है। इटली सरकार के इस फैसले से भारत में फंसे हजारों पंजाबी भाईचारे के इटली के निवासियों को राहत मिलेगी।  

विज्ञापन
Direct Flight from Amritsar to Rome Starts From September 8
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ब्रिटेन के बाद अब एयर इंडिया आठ सितंबर 2021 से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रोम के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगा। यह जानकारी अमृतसर विकास मंच के ओवरसीज सचिव समीप सिंह गुमटाला ने दी। यह हवाई सेवा सप्ताह में एक दिन की होगी।

विज्ञापन


समीप गुमटाला ने कहा कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 123 बुधवार दोपहर 3.55 बजे अमृतसर से रोम के लिए उड़ान भरेगी। उसी रात 8.20 बजे रोम एयरपोर्ट पहुंचेगी। वापसी के लिए अगले दिन गुरुवार की शाम 7 बजे उड़ान एआई 122 रोम से भारत के लिए रवाना होगी और शुक्रवार सुबह 5.35 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
विज्ञापन



एयर इंडिया इस रूट पर बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान का इस्तेमाल करेगा। इन उड़ानों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट पर 28 अक्तूबर तक उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यूके की सरकार के फैसले के बाद अब इटली की सरकार ने भारत से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी से छूट दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट राजासांसी के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि अप्रैल 2021 में भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि के चलते इटली सरकार ने सीधी उड़ानों से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगा दी थी। इटली सरकार के इस फैसले से भारत में फंसे हजारों पंजाबी भाईचारे के इटली के निवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अमृतसर एयरपोर्ट से रोम की उड़ान का शेड्यूल पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed