{"_id":"696bfb84d2c119683600cab2","slug":"allegations-of-ration-cards-being-cut-for-thousands-of-poor-families-in-panchkula-panchkula-news-c-87-1-pan1012-131835-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में हजारों गरीब परिवारों के राशन कार्ड कटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में हजारों गरीब परिवारों के राशन कार्ड कटने का आरोप
विज्ञापन
मनोज अग्रवाल का दावा: चुनाव के बाद गरीबों के कार्ड रद्द, नए कार्ड बनाकर पुरानों को हटाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला में अक्टूबर 2023 से नवंबर 2025 तक करीब दो वर्षों में बड़ी संख्या में गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे गए हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के पंचकूला शहरी जिलाध्यक्ष व प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस अवधि में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के 37,066 और अंत्योदय अन्न योजना के 691 परिवारों के कार्ड रद्द किए गए। इसके चलते कुल 37,757 गरीब परिवारों को मिलने वाला मुफ्त या रियायती राशन बंद हो गया।
मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस दौरान सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना के तहत 2,012 और बीपीएल के 27,493, कुल 29,505 नए राशन कार्ड बनाए, लेकिन साथ ही 8,252 परिवारों के कार्ड काट दिए गए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के समय वोट पाने के लिए कार्ड बनाए गए और चुनाव खत्म होने के बाद गरीबों के कार्ड रद्द कर दिए गए।
उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में इसी अवधि में 14 लाख से अधिक कार्ड जारी किए गए, जबकि 18 लाख से अधिक कार्ड काट दिए गए। मनोज अग्रवाल ने मांग की है कि गरीब परिवारों का दोबारा सर्वे कर सभी पात्र परिवारों के राशन कार्ड तुरंत बहाल किए जाएं।