फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All six gates of Kaushalya Dam opened, crack in road including retaining wall

Panchkula News: कौशल्या डैम के सभी छह गेट खोले, रिटेनिंग वॉल सहित सड़क में आई दरार

Tue, 11 Jul 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
All six gates of Kaushalya Dam opened, crack in road including retaining wall
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। खतरे के निशान पर पहुंचने की वजह से कौशल्या डैम के सभी 6 गेटों को खोलकर पानी छोड़ा गया। दो दिन से लगातार डैम से पानी छोड़ा जा रहा था, परंतु सोमवार को डैम की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी गेट खोल दिए गए। क्रेन की सहायता से डैम के गेट खोलते ही पानी करीब 50 फीट ऊपर तक पहुंचा। इस नजारे को देखने के लिए वहां काफी लोग एकत्रित थे। कौशल्या डैम से पानी छोड़ने के कारण जीरकपुर-शिमला हाईवे पर अमरावती के सामने सर्विस रोड के साथ रिटेनिंग वाल समेत सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया।


इससे पास ही सिंगल स्पेन फ्लाईओवर की सड़क में भी दरार पड़ गई। पुलिस ने सर्विस रोड और फ्लाईओवर की सड़क को वाहनों के लिए पूरी तरह से रोक दिया। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और ने पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने भी मौके का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के एसडीओ मुनीष ने बताया कि डैम को प्रोटेक्ट करने के लिए जल स्तर को खतरे के निशान से नीचे रखा जा रहा है। इसलिए जितना पानी पीछे से आ रहा है उतना ही रिलीज करना पड़ रहा है। पानी रिलीज करने से पहले सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed