फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All holidays including weekly of four officers canceled in four districts

Panchkula News: चार जिलों में चार अफसरों की साप्ताहिक समेत सभी छुट्टियां रद्द

Mon, 21 Aug 2023 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
All holidays including weekly of four officers canceled in four districts
चंडीगढ़। पंजाब की कपास पट्टी में गुलाबी सुंडी के हमले से निपटने में किसानों की मदद करने के उद्देश्य से पंजाब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फाजिल्का और मानसा जिलों में चार सीनियर अधिकारी तैनात किए हैं। इसके साथ ही इन चार जिलों में तैनात कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की शनिवार और रविवार समेत सभी छुट्टियां इस महीने के अंत तक रद्द कर दी गई हैं।बठिंडा जिले के कुछ गांवों में कपास की फसल पर गुलाबी सुंडी के हमले संबंधी रिपोर्टों का गंभीर नोटिस लेते हुए सूबे के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने चार सीनियर अधिकारियों को 31 अगस्त तक कपास पट्टी में रहने के आदेश दिए हैं क्योंकि अगले 15 दिन कपास की फसल के लिए बहुत अहम हैं। ये अधिकारी कपास की फसल का निरीक्षण करने के लिए खेतों का दौरा करेंगे और गुलाबी सुंडी के हमले की रोकथाम के लिए किसानों को सलाह देने के साथ-साथ फील्ड में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज की निगरानी भी करेंगे।
विज्ञापन

खुड्डियां ने इस मुश्किल घड़ी में किसानों की मदद के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन खेतों का दौरा करने और हेडक्वार्टर को स्थिति रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी क्योंकि यह समय कपास की फसल को बचाने के लिए किसानों के साथ खड़े होने का है।
विज्ञापन

कीटनाशकों की निगरानी के दिए आदेश
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि वे कीटनाशकों की दुकानों और निर्माण यूनिटों का दौरा करें। इसके साथ ही गुणवत्ता के लिए नियमित सैंपल लेने के साथ-साथ किसानों को बेचे जा रहे कीटनाशकों की कीमत की निगरानी भी करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नकली कीटनाशक बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कंपनियों और विक्रेताओं को किसानों को कीटनाशकों और खादों के साथ अन्य गैर-जरूरी कृषि सामान बेचने वालों के खिलाफ भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed