फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   akansh sen murder case hearing

अकांक्ष मर्डर केसः बचाव पक्ष के वकील ने उठाए सवाल, कहा- गवाहों के बयानों में काफी अंतर है

Thu, 12 Sep 2019 03:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 12 Sep 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
akansh sen murder case hearing
अकांक्ष मर्डर
हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष मर्डर मामले में बुधवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष के एडवोकेट एनपीएस वड़ैच ने कई सवाल उठाए। अदालत को बताया कि पुलिस के गवाहों के बयानों में अंतर पाया जा रहा है।
विज्ञापन


केस के इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर बरिंदर सिंह का कहना है कि फोटोग्राफर को उन्होंने फोन किया था, वहीं फोटोग्राफर का कहना है कि उसे पूनम दिलावरी का फोन आया था। एडवोकेट वड़ैच ने केस रिकवरी की सील पर लिखे शब्दों मिस्ट्री सील (एमएस) पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन


कहा कि मामले में बरिंदर सिंह, पूनम दिलावरी और मोहन लाल तीन आईओ शामिल हैं, जबकि इनमें से किसी का नाम एमएस में नहीं है। बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि आईओ केस प्रॉपर्टी पर अपने नाम के शब्दों की सील लगाते हैं। मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
अकांक्ष की 9 फरवरी 2017 को सेक्टर-9 में बीएमडब्ल्यू से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शिकायत दी गई थी कि अकांक्ष सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाई गई थी। अकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहते थे और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता था। रात को वह शेरा के पास ही रुका था।


इस मामले में हरमेहताब सिंह रारेवाला को मुख्य आरोपी बनाया गया था। हरमेहताब को 16 फरवरी 2017 को गिरफ्तार कर लिया गया था। शिकायत के अनुसार बलराज रंधावा गाड़ी चला रहा था और हरमेहताब रारेवाला उससे कह रहा था इसे टक्कर मारो और खत्म कर दो। रंधावा को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बाद में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed