फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Airlines will operate more flights from Chandigarh

उड़ानों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से विमानन कंपनियों का बढ़ रहा जोश

Fri, 12 Jun 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Airlines will operate more flights from Chandigarh
जीरकपुर। अब हवाई सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होती देखकर विमानन कंपनियों में जोश पैदा हो रहा है। मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली उड़ानों से औसतन एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। बेशक यह संख्या अभी कम है पर इससे विमानन कंपनियों का हौसला बुलंद हो रहा है।
विज्ञापन

यही कारण है कि जल्द ही मोहाली के चंडीगए़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कई अन्य सिटी की कनेक्टिविटी भी शुरू हो सकती है। फिलहाल लॉकडाउन के बाद मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर औसतन आने-जाने वाली 18 फ्लाइट्स हैं। एक विमानन कंपनी के अधिकारी के अनुसार बंगलूरू, अहमदाबाद, मुंबई और श्रीनगर के साथ अब नई दिल्ली के लिए भी यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसी स्थिति में जल्द ही अन्य उड़ानें भी शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

वीरवार को 14 उड़ान से आए 1254 यात्री
वीरवार को मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुल 14 घरेलू उड़ानों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 1254 रही। इनमें सबसे ज्यादा यात्री मुंबई और श्रीनगर से आए, जबकि सबसे ज्यादा यात्री श्रीनगर और नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाली उड़ानें
गो एयर अहमदाबाद 77
इंडिगो मुंबई 179
इंडिगो नई दिल्ली 74
एयर इंडिया नई दिल्ली 56
इंडिगो बंगलूरू 141
एयर इंडिया धर्मशाला 3
गो एयर श्रीनगर 137
कुल यात्री 667
जाने वाली उड़ानें
गो एयर श्रीनगर 164
इंडिगो मुंबई 69
इंडिगो नई दिल्ली 121
एयर इंडिया नई दिल्ली 86
इंडिगो बंगलूरू 53
एयर इंडिया धर्मशाला 17
गो एयर अहमदाबाद 77
कुल यात्री 587
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed